Curated by – DINESH RAJ SHARMA | CITYCHIEFNEWS

जबलपुर, सस्कारधानी के खमरिया में सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक द्वारा मध्य प्रदेश की 241 वीं बैठक गीतायन सभागार में संपन्न हुई, जिसमें सभी जिलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ-साथ मुख्य अतिथि के रूप में दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद  विवेक तंखा महाअधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद उपस्थित हुए बैठक की अध्यक्षता करते हुए आर डी त्रिपाठी ने कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए  प्रमुख वक्ता मध्य प्रदेश इंटक के सचिव अरुण दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में बदलाव करके ट्रेड यूनियन का हक भी छीना चाहती है जो कि कतई बर्दाश्त नहीं होगा इसके लिए सड़कों पर आंदोलन भी करना पड़ेगा तो हम सब तैयार हैं अन्य वक्ताओं ने अपने भाषण में कहा कि किसी भी सूरत में श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान मध्य प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी त्रिपाठी जी के जबलपुर आगमन के अवसर पर पेंशनर एसोसिएशन संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर मुख्य मंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय मांग पत्र श्री एस पी मिश्रा, आर एस परिहार, राकेश पाठक, आई के अग्रवाल, बसंत मिश्रा,खूबचंद शर्मा अनूप वर्मा द्वारा सौंपा गया।

एसोसिएशन द्वारा संचालित आंदोलन को अपना सहयोग प्रदान करेंगे, माननीय पूर्व मुख्य मंत्री द्वारा  एसोसिएशन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री अरुण दुबे जी ने  किया  और संचालन श्री राम राज तिवारी, मध्य प्रदेश इंटक के महामंत्री ने किया। बैठक में श्रीकृपा शंकर वर्मा, श्री श्याम सुंदर यादव, महामंत्री द्वय, उपाध्यक्ष एस पी मिश्रा, राहुल त्रिपाठी ,अशोक शर्मा ,के साथ  ही साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्य गणों के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।