शहडोल जिले में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2023 के मतदान के लिए सभी तैयार
जाने जिले में मतदान केंद्रों की संख्या, मतदाता जनसंख्या, और वाहनों का योजनाबद्ध अधिग्रहण
CURATED BY - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, शहडोल मध्यप्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 17 नवम्बर 2023 को प्रातः7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसको लेकर जिले में कुल 966 मतदान दल बनाए गए हैं, जो सामग्री लेकर अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो चुके हैं। 219 रूट पर 4252 मतदान कर्मियों को लेकर रवाना होंगी 350 बसें...
शहडोल जिले की तीनों विधानसभा ब्यौहारी, जयसिहनगर और जैतपुर के लिए कल 17 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी की है। पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान से मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया । जिले में कुल 966 मतदान दल बनाए गए हैं। जिले की तीन विधानसभा ब्यौहारी, जयसिहनगर और जैतपुर में 7 लाख 81 हजार 486 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 3 लाख 98 हजार 322 पुरुष तथा 3 लाख 83 हजार 155 महिला मतदाता तथा 9 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। वहीं ब्यौहारी विधानसभा में 2 लाख 78 हजार 043 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे, जिसमें 1 लाख 43 हजार 441 पुरुष तथा 1 लाख 34 हजार 602 महिला मतदाता तथा अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जयसिहनगर विधानसभा में 2 लाख 55 हजार 939 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 29 हजार 634 पुरुष तथा 1 लाख 26 हजार 300 महिला मतदाता तथा 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। बात करे जैतपुर विधानसभा में 2 लाख 47 हजार 504 कुल मतदाता है। जिसमें 1 लाख 25 हजार 247 पुरुष तथा 1 लाख 22 हजार 253 महिला मतदाता शामिल हैं।
चुनाव के लिए 280 प्राइवेट बसों और 70 स्कूल बस का अधिग्रहण किया गया है। इन बसों के अलावा 200 से ज्यादा चार पहिया वाहन का भी अधिगृहण चुनाव कार्य के लिए किया गया है। जिले में 219 रूट बनाए गए हैं। जिनमें बसों के माध्यम मतदान कर्मी रवाना होंगे। जिले में 966 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 58 पिंक बूथ हैं। मतदान करवाने के लिए 4252 कर्मचारियों की तैनाती की गई है जिसमें 1 हजार महिला कर्मचारी शामिल हैं।