प्रत्येक कार्यकर्ता घरों पर झंडा पहराकर मनाएंगे स्थापना दिवस - अमिता चपरा
हर बूथ मनाएगा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने बुधवार को जिले की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए विशेष तैयारियां करें और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने निवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाएं। कार्यालय की सजावट कर रंगोली सजाएं तथा मिठाई बांटें। सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर ‘‘हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत’’ के साथ पोस्ट करें।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर बुधवार को कमला नगर स्थित शहडोल संभागीय मुख्यालय जिला भाजपा कार्यालय में। बैठक का शुभारंभ भाजपा का के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू की गई। जिला मिडिया प्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जिले की कामकाजी बैठक में भाजपा शहडोल जिले के प्रभारी पीतांबर टोपनानी, जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह व्यौहारी विधायक शरद कोल, पूर्व जिलाअध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी दौलत मनमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा मंचासीन रहे
हर दिन 8 घंटे “बस्ती चलो अभियान...
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पीतांबर टापुनानी जी ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल प्रत्येक मंडल की बैठक एवं 4 अप्रैल को शक्ति केंद्रो की बैठक की जाएगी एवं 14 अप्रैल को जिले के प्रत्येक बूथ पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाएगी l बूथ स्तर पर और मंडल व विधानसभा स्तर पर भाजपा की चुनावी सफलता, संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ विकसित भारत की ओर यात्रा जैसे विषयों पर नए प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करना सुनिश्चित करें। 7 से 13 अप्रैल के बीच जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष दिन में 8 घंटे “बस्ती चलो अभियान“ के तहत सेवा बस्ती का दौरा कर मंदिर, अस्पताल, स्कूल व गलियों में स्वच्छता अभियान में भाग लें। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत करें, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पंचायत कार्यालय का दौरा कर जल संरचनाओं की सफाई में सहभागिता करें। स्थानीय निवासियों की चौपाल का आयोजन तथा अलग-अलग समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घर पहुंचना है। वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता, मीसा बंदी तथा कारसेवकों का सम्मान करने के साथ बूथ समितियों की बैठक आयोजित करना है।
सफाई कर मनाएं दीपोत्सव
जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई करना तथा संध्या के समय दीपोत्सव मनाना है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूल परिसरों की सफाई एवं सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाए।उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी वर्ष समारोह मना रही है, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता श्रद्वेय अटल जी के पत्र, फोटो, वीडियो आदि के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को अवगत कराएं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने आजीवन सहयोग निधि के विषय पर चर्चा करते हुए आजीवन सहयोग निधि जिला टोली की टीम को सहयोग निधि समय से एकत्रित करने पर बधाई दी एवं प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।