CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, देवबंद क्षेत्र के गांव घलौली निवासी इंजीनियर सचिन त्यागी का एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भाविप्रा) भारत सरकार के प्रबंधक पद के लिए चयन हुआ है। सचिन दिल्ली में बीएसएनएल उपमंडल अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।
देवबंद के विभिन्न स्कूलों हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा पूर्ण करने के बाद वर्ष 2008 में अवध विश्वविद्यालय से बी. टेक और एमटेक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद दिल्ली में बीएसएनएल में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की। साथ ही इंजीनियरिंग में ही पीएचडी की। उनका अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भाविप्रा) भारत सरकार के प्रबंधक पद के लिए चयन हुआ है। उनके चयन पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। सचिन अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने
माता-पिता और अपनी बहनो के संघर्ष को दिया है। उनकी उपलब्धि पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, विपिन त्यागी, विकास त्यागी, शिक्षक मोहित आनंद, वरिष्ठ पत्रकार गौरव सिंघल, अमित सिंघल एडवोकेट आदि लोगो ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।