CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, जिले की कोठी में अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक होने से हर बार अतिक्रमण हटाने वाली मुहिम को ग्रहण लग जाता है, जिसका फायदा अतिक्रमणकारी उठा रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरुप नगर में हर तरफ अतिक्रमण की बाढ़ सी आ गई है, खुलेआम बस स्टैंड कोठी से लेकर बाजार में अतिक्रमणकारियों ने अपने पैर पसार रखे हैं, कोठी नगर प्रशासन अतिक्रमणकारियों के आगे कुछ इस तरह से नतमस्तक है जिसकी कोई सीमा नहीं है, अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर प्रशासन कोठी को मानो सांप सूंघ जाता है, जबकि  राजस्व अमला सहित अन्य अधिकारियों का प्रतिदिन यहां से आवागमन होता है, बस स्टैंड से लेकर बाजार में भारी तादाद में अवैध रूप से स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण आज तक गुजरने के बाद भी प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा पाया, मुख्य मार्ग में अतिक्रमण होने के कारण आये दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है एवं भारी समस्या भी होती है, आखिरकार प्रशासन इन अतिक्रमणकारियों के आगे पंगू हो जाता है, आखिरकार कब तक प्रशासन अतिक्रमणकारियों के आगे घुटने टेकेगा एवं अतिक्रमणकारियों के इसी तरह हौसले बुलंद रहेंगे।

कोठी में मुख्य इन जगहों पर है अतिक्रमण

1)तहसील कार्यालय कोठी से बाजार मुख्य मार्ग में अतिक्रमण
 कोठी में कभी एक समय था जब कभी बाजार की सड़क काफी चौड़ी हुआ करती थी यहां से भारी भरकम वहां भी गुजरते थे, लोगों का कहना है कि बाजार मुख्य मार्ग की सड़क 20 फीट की हुआ करती थी लेकिन धीरे-धीरे समय बीतता गया और अतिक्रमण ने पूरी सड़क में अपने पैर पसार लिए आज के दौर में 20 फीट की सड़क 8 फिट में सिमट कर रह गई है, आलम यह है कि लोगों को बाज़ार मार्ग से होकर गुजरने में घंटो का समय लग जाता है, यहां तक की अब लोगों को बाज़ार मार्ग से गुजरने में सोचना पड़ता है  एवं वह इस मार्ग से आवागमन में भी परहेज कर रहे हैं।

2) बस स्टैंड कोठी से पोस्ट ऑफिस तक टू लेन सड़क में  अतिक्रमण
नगर परिषद कोठी ने बस स्टैंड कोठी से लेकर बाजार तक में टू लेन सड़क का निर्माण तो कराया लेकिन टू लेन सड़क को चालू करवाने में मानो नगर प्रशासन के पसीने छूट गए, सड़क में इस कदर अतिक्रमणकारियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है जैसे उनके पुरखों की विरासत हो, पूरी सड़क में ठेले वालों ने टू लेन सड़क का स्वरूप बदलकर उसे चौपाटी में बदल दिया, टू लेन सड़क का चालू ना होना मानो नगर परिषद कोठी की असमर्थता को व्यक्त करता है।

3) कोठी के प्राचीन तालाब में भी अतिक्रमण
नगर परिषद कोठी के जिम्मेदार तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए कागजी कोरम को पूरा कर सिर्फ और सिर्फ वाह वाही लूटने में लगे हुए हैं, विगत वर्ष कोठी के कुछ समाजसेवियों ने तालाब में स्वयं का पैसा खर्च कर उसका सौंदर्यीकरण करवाया, लेकिन नगर परिषद कोठी के नकारा जिम्मेदार उनका सहयोग करने के बजाय स्वयं ही तालाब के सौंदर्यीकरण का श्रेय लेते दिखे, विगत कुछ समय पहले नगर परिषद कोठी के जिम्मेदारों ने फोटो सेशन करवा कर काफी वाह वाह लूटी लेकिन कोठी तालाब के अतिक्रमण को हटाने में नगर परिषद कोठी के जिम्मेदार नकारा साबित हुये।

 छोटी-छोटी कार्यवाही से वाह वाही लूट रहे नगर परिषद कोठी के जिम्मेदार
नगर परिषद कोठी की जिम्मेदार छोटी कारवाई कर वाह वाही लूटने में लगे हुए हैं, अतिक्रमण के प्रति बड़ी कार्रवाई करने के बजाय दिखावटी ढोल पीट कर  वह वाही लूटने में कतई परहेज नहीं कर रहे हैं, वहीं लोगों का कहना है कि नगर परिषद कोठी की जिम्मेदारों का दोहरा चरित्र देखने को मिलता है, यहां पर बड़े अतिक्रमणकारियों के ऊपर अतिक्रमण हटाने में मानो नगर परिषद कोठी के जिम्मेदार हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं, सिर्फ और सिर्फ दिखावे भरी कार्रवाई कर वही लूटने में लगे हुए हैं।