Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, जिले के मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के संविदा कर्मचारी  अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर  आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है हड़ताल के चलते जिले में कई जगह  बिजली की समस्या से लोग परेशान है कुछ दिनों पूर्व संविदा कर्मचारियों ने इंदौर में प्रवासी सम्मेलन में पहुंचकर अपनी मांगो को रखा था प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आश्वाशन दिया था की आपकी मांगे मुख्यमंत्री से चर्चा कर निराकारण किया जाएगा लेकिन पन्द्रह दिन हो जाने के बाद आज तक कोई समाधान न होने के कारण आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है.