कटनी के हिरवारा गांव में शराब दुकान के कर्मचारियों ने गांव के युवक से करि मारपीट
शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने करा हंगामा, दुकान में तोड़फोड़ कर करी नारेबाजी
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के हिरवारा गांव में शराब दुकान के कर्मचारियों ने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की। गुस्साए लोग और महिलाएं शराब दुकान पहुंची और हंगामा करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
ग्रामीणों ने इसके साथ ही दुकान हटाने व कार्रवाई की मांग को लेकर दुकान के सामने सड़क पर बैठ प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद लोग माने।
हंगामा कर रही महिलाओं ने बताया की हिरवारा निवासी गोविंद चक्रवर्ती शनिवार की रात को गांव की शराब दुकान गया था। जहां पर दुकान के कर्मचारियों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। रात को मामले को शांत करा दिया गया था। लेकिन आज फिर गांव की महिलाएं और ग्रामीण शराब दुकान पहुंचे। महिलाओं ने लाठी लेकर दुकान में तोड़फोड़ की और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही मामले में विवाद करने की जगह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद ग्रामीण माने और शिकायत दर्ज कराने रवाना हुए। दूसरी ओर आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। एडिशन एसपी संतोष डहेरिया ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।