मोयरा कंपनी में बगैर सुरक्षा उपकरण काम कर कर्मचारी की मौत
जांच के बाद कंपनी के सुपरवाइजर और इंचार्ज पर केस दर्ज
धार, एशिया के सबसे बड़े इंडस्ट्री एरिया पीथमपुर की फैक्ट्रीयों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कंपनी में पुख्ता इंतजाम नहीं है। इस कारण कर्मचारियों की जान पर बन आ रही है। ताजा मामला पीथमपुर(Pithampur) सेक्टर-3 में स्थित मोयरा सरिया(Moira Sariya) कंपनी का है। जहां मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। पीथमपुर पुलिस ने इस मामले में कंपनी के कंपनी इंचार्ज और सुपर वाइजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ़तारी नहीं हो पाई है।
यह मामला 17 जनवरी दोपहर 3 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोयरा सरिया(Moira Sariya) कंपनी परिसर सेक्टर-3 पीथमपुर में आरोपी कंपनी इंचार्ज पीएन दुबे पिता धर्मदेव दुबे निवासी पीथमपुर और सुपरवाइजर विनय सिंह विपिन बिहारी सिंह निवासी पीथमपुर ने मशीन पर काम करते समय सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए। इस कारण मतक जीतो कुमार पिता सिकंदर पासवान निवासी आदलपुर कुसेशर स्थान पूर्वी दरभंगा बिहार हालमुकाम पीथमपुर का मशीन के स्पीड गैयर के पीछे क्रास में पैर पिफसलने से फंस गए। इलाज के दौरान जीतो की मौत हो गई। पीथमपुर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पीएन दुबे और विनय सिंह के खिलाफ धारा-304-ए व 287 भादवि के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ब्रहमानंद चौहान ने बताया मामले में कार्रवाई जारी है।