CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

तुरकौलिया, तीन दिनों से बिजली नही मिलने पर करीब दो दर्जन उपभोक्ता प्रखंड बिधुत आपूर्ति केंद्र पर पहुंच जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी बेलदारी टोला के थे. तीन दिन पहले बोरिंग चौक स्तिथ 63 केवीए का ट्रंसफॉर्मर जल गया था. जिसके वजह से बोरिंग चौक, निमुइया मोड़, बेलदारी टोला आदि गावं अंधरे में रहने को मजबूर हो गए थे. प्रदर्शनकारियों में से वार्ड सुनील प्रसाद, पूर्व सरपंच अमरेंद्र तिवारी, विनय कुमार, नितेश कुमार, धुनिया देवी, मालती देवी आदि का कहना था कि एक सप्ताह के भीतर दो ट्रंसफॉर्मर जल गया है . तीन दिन ट्रंसफॉर्मर को जले हो गया लेकिन अभी तक नही बदला गया. इस भीषण गर्मी में उनका जीना मुश्किल हो गया है. तीन दिनों से पूरा अंधेरे में है. बिजली नही रहने से नलजल का पानी नही मिल रहा है. वही अंधेरे में खाना बनाने में कठिनाई हो रही है. यहां तक कि मोबाइल भी बंद हो गया है. सबसे ज्यादा कठिनाई छोटे छोटे बच्चों को हो रहा है. गर्मी से तबियत बिगड़ रहा है.