भारत निर्वाचन आयोग ने की राज्यसभा की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा
18 जून 2026 को कराया जाएगा मतदान
नई दिल्ली, भारत में राज्यसभा की 24 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया इन सीटों पर मतदान 18 जून 2026 को कराया जाएगा यह चुनाव उन सांसदों की जगह होंगे जिनका कार्यकाल जून और जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है इस चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है क्योंकि कई बड़े नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है और कई राज्यों से नए चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है चुनाव आयोग के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी होगी। 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे मतदान और मतगणना 18 जून को एक ही दिन होगी। इस बार 10 राज्यों की कुल 24 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें आंध्र प्रदेश की 4, गुजरात की 4, कर्नाटक की 4, मध्य प्रदेश की 3, राजस्थान की 3, ओडिशा की 2, झारखंड की 1, तेलंगाना की 1, उत्तराखंड की 1 और अरुणाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल हैँ जिन बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें मल्लिकार्जुन खरगे , एच . डी . देवे गौड़ा , दिग्विजया सिंह , परिमल नाथवानी और अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हैं आंध्र प्रदेश से जिन सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, परिमल नथवानी, अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी और साना सतीश बाबू के नाम शामिल बताए जा रहे हैं वहीं राजस्थान से भाजपा के राजेंद्र गहलोत और रवनीत सिंह बिट्टू तथा कांग्रेस के नीरज डांगी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उम्मीदवारों को लेकर भी राजनीतिक दलों में मंथन तेज हो गया है। भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय दल कई राज्यों में अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर चुके हैं। भाजपा ने कुछ राज्यों में उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरू कर दी है बिहार में नितिन नवीन और शिवेश कुमार, ओडिशा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, हरियाणा में संजय भाटिया तथा पश्चिम बंगाल में राहुल सिन्हा के नाम चर्चा में हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है महाराष्ट्र में भाजपा की ओर से रामदास आठवले और विनोद तावड़े जैसे नामों की चर्चा चल रही है राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन चुनावों का असर सीधे राज्यसभा में दलों की ताकत पर पड़ेगा कई राज्यों में संख्या बल के आधार पर भाजपा और एनडीए को बढ़त मिल सकती है जबकि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन भी अपने प्रभाव को बनाए रखने की कोशिश में जुटे हैं। आने वाले दिनों में उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी होने के बाद कई राज्यों में मुकाबला और रोचक हो सकता है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड