प्रयास किया जायेगा शिक्षा की गुणवत्ता यहाँ पर इस लेवल की हो कि बच्चे यहाँ पर एडमिशन कराने के लिए लाइन लगा करके आए : कलेक्टर
विद्यालय परिसर में संचालित आयुष औषधालय का भी किया निरीक्षण
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRQAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज पी.एम. श्री विद्यालय मझगुँवा हंसराज आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर संस्था में उच्च गुणवत्ता का शैक्षणिक वातावरण निर्माण करने एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की कमियों को 15 दिवस के अंदर पूर्ण करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पटेरा बी.ई.ओ. मुकेश गुजरे, शिक्षक और अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने शौचालय की मरम्मत तीन दिवस में करने, अतिरिक्त कक्ष को प्राचार्य स्टाफ कक्ष बनाने, बड़े कक्ष को स्टूडेंट के लिए खाली कर कक्षा लगाने हेतु प्रयुक्त करने, सभी कक्षा में पेंटिंग नोटिस बोर्ड, शूज स्टैंड रखना, भवन तथा बाउंड्री वॉल का रंग रोगन करने, विद्यालय का नाम सभी जगह सुंदर एवं एक जैसा लिखने, हैंड वॉश यूनिट की मरम्मत, वृक्षारोपण करने खेल मैदान का समतलीकरण करने, मध्यान भोजन मीनू अनुसार वितरण, बाउंड्री वॉल पर चित्र, कार्टून, ज्ञानवर्धक सुंदर जानकारी की पेंटिंग आदि कार्य 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विद्यालय के नोडल अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पटेरा मुकेश गुजरे को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए और आर.एम.एस.ए. प्रभारी शैलेंद्र असाटी एवं पी.एम. श्री के नोडल अधिकारी ए.पी.सी. मोहन राय को उक्त विद्यालय बेहतरीन बनाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने 1 माह के अंदर पुनः निरीक्षण करने की बात कही तथा उक्त समय अवधि में कार्य पूर्ण होने की जिम्मेदारी प्राचार्य नीरज जैन एवं सभी 6 शिक्षकों को सौपी। उन्होंने विद्यालय के कैंपस में संचालित आयुष केंद्र निरीक्षण भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात पहाड़ी पर स्थित प्राथमिक शाला मझगुँवा हंसराज का अवलोकन भी किया, वहां लाइट न होने पर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से बात करने एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपस्थित लोगों ने प्राथमिक शाला कालाकोट के शिक्षक सुग्रीव गौंड की अनियमितताओं के बारे में जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर श्री कोचर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल विद्यालय का निरीक्षण करने तथा अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस देने निर्देश दिए।
विद्यालय परिसर में संचालित आयुष औषधालय का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने विद्यालय कैंपस में संचालित आयुष केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस आयुष औषधालय की छत क्षतिग्रस्त है। आयुष विभाग के अधिकारियों से बात की है और कहा प्रयास करेंगे कि इस महीने में क्षतिग्रस्त बिल्डिंग का काम शुरू हो जाए, सरकार से इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृती भी जारी हो चुकी है, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को निर्देशित करके यहाँ पर जल्दी ही काम अगले 10-11 दिन के अंदर शुरू करा दिया जायेगा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड