कंग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रभा बालमुकुंदसिंह गौतम के समर्थन में पूर्व जिप अध्यक्ष मनोजसिंह गौतम का प्रभावी जनसम्पर्क
बिजली का बिल सौ यूनिट माफ, दो सौ यूनिट हाफ - श्री गौतम
CURATED BY – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रभा बालमुकुंदसिंह गौतम के समर्थन में पूर्व जिप अध्यक्ष मनोजसिंह गौतम ने आमखेड़ा से अपने जनसम्पर्क की शुरूवात की। इसके बाद ज्ञानपुरा बोरदा, खरमपुर, सिंदोडा, सिंदोडी, चंदवाडा, सिमलावदा आदि क्षेत्रों में प्रभावी जनसम्पर्क किया। इस दौरान श्री गौतम ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गौतम को भारी मतो से विजय बनाने का आर्शीवाद मांगा। जनता ने जनसम्पर्क के दौरान श्री गौतम का जमकर स्वागत किया। इस दौरान मतदाताओं से कहा कि कांग्रेस सरकार बनेगी तो बिजली का बिल सौ यूनिट माफ, दो सौ यूनिट हाफ होगा। उन्होंने कांग्रेस के दिए वचन पत्र के सारे वादे पूरे करने की बात कही। इस दौरान भाजपा से त्रस्त होकर ईश्वयम्भु चौधरी, राहुल लववंशी, दिनेश कामदार चिल्लुर ने श्री मनोज गौतम के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को भारी मतो से जीताने का संकल्प लिया। इस दौरान जनसम्पर्क में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष तिरला कृष्णा पाटीदार, बंटी कामदार, गोपाल पटेल बोरदा, शुभम पटेल, डा मयंक चौधरी, गोविंद बोरवाले, देवेन्द्र लववंशी, महेश रामपुर वाला, अरविन्द पाटीदार, धनश्याम लववंशी, पंकज लोधा, लखन पटेल, संतोष पटेल, राजेश कामदार, वर्दीचंद्र चौधरी, दिनेश मोदी, योगेश पाटीदार, शिवनारायण पाटीदार, दिलीप पाटीदार व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।