पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर श्री अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया उपनिरीक्षक अरविंद सिंह तोमर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई का विवरण

दिनांक 20-21 जुलाई 2026 की रात्रि में उपनिरीक्षक जी.पी. चैबे को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बनबोर के जंगल में स्थित एक कुएं के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए—

1. ललित नाथ, पिता रामप्रसाद, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम करजू।
2. देवीसिंह, पिता जीतमल, उम्र 36 वर्ष, निवासी गोपालपुरा, थाना सारंगपुर।
3. राकेश खाती, पिता शिवनारायण, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सरसोदिया।
4. प्रेमनारायण, पिता रामेश्वर, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम करजू।
5. लक्ष्मीचंद उर्फ शेरुसिंह, पिता हरिसिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम करजू।

जब्त मशरूका

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने—

- ₹65,100 नगद,
- 52 ताश के पत्ते,
- 1 मोटरसाइकिल,
- 1 पुरानी ऑल्टो कार,
- 5 मोबाइल फोन

जब्त किए। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹3,00,000 है।

उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 मध्यप्रदेश पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह तोमर, उपनिरीक्षक जी.पी. चैबे, सहायक उपनिरीक्षक लाखन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक जगदीश दांगी, आरक्षक सुरेश राठौर, आरक्षक शैलेन्द्र गुर्जर, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा, आरक्षक केशव शर्मा, आरक्षक रामेश्वर दांगी, आरक्षक अनिल सेन एवं आरक्षक चालक विष्णु दांगी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।