यह मामला केवल 3.01 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त होने तक सीमित नहीं है बल्कि एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी द्वारा अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से जुड़ा है ईडी की शुरुआती जांच में पाया गया कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के भोपाल स्थानीय प्रधान कार्यालय में तैनात रहे पूर्व एजीएम अनिल कुमार जैन ने अपने ज्ञात वैध आय स्रोतों से लगभग 481% अधिक संपत्ति अर्जित की थी ईडी की जांच के अनुसार अनिल कुमार जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया जांच अवधि 1 अप्रैल 2017 से 31 दिसंबर 2018 तक की रखी गई जिसमें उनकी आय, खर्च और संपत्तियों का मिलान किया गया इस दौरान उनके और उनके परिवार के खातों में लगभग 2.35 करोड़ रुपये नकद जमा किए गए जिनके स्रोत का संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका बाद में इसी राशि का बड़ा हिस्सा फिक्स्ड डिपॉजिट में परिवर्तित कर दिया गया इसके अलावा लगभग 66 लाख रुपये की अन्य एफडी भी जांच के दायरे में आईं आमतौर पर दरसल ऐसे मामलों की शुरुआत किसी एजेंसी जैसे सीबीआई, लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू या भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा दर्ज मूल प्रकरण से होती है जब जांच एजेंसियों को किसी सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारी के पास उसकी आय से अधिक संपत्ति मिलने के संकेत मिलते हैं तब मामला पी.एम.एलए के तहत ईडी तक पहुंचता है।इसी आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की ईडी भोपाल जोनल कार्यालय ने 10 जून 2026 को लगभग 3.01 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं इनमें मुख्य रूप से बैंक जमा फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य वित्तीय निवेश शामिल बताए जा रहे हैं अब तक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी में मुख्य आरोपी के रूप में केवल पूर्व एजीएम अनिल कुमार जैन का नाम सामने आ रहा है हालांकि जांच के दौरान उनके परिवार के बैंक खातों में भी नकद जमा मिलने का उल्लेख किया गया है इसलिए परिवार के कुछ सदस्यों के वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है फिलहाल ईडी ने किसी अन्य व्यक्ति को आरोपी घोषित नहीं किया है ईडी द्वारा जारी अस्थायी कुर्की आदेश को पीएमएलए की विशेष अदालत और Adjudicating Authority के समक्ष पुष्टि के लिए भेजा जाएगा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संपत्तियां स्थायी रूप से जब्त की जा सकती हैं ईडी आरोप पत्र दाखिल कर सकती है दोष सिद्ध होने पर आरोपी को जेल और आर्थिक दंड दोनों का सामना करना पड़ सकता है यदि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े मूल मामले में भी दोष सिद्ध होता है तो अलग से कानूनी कार्रवाई होगी ईडी का दावा है कि जांच अवधि में अनिल कुमार जैन की संपत्ति उनकी वैध आय से लगभग 481 प्रतिशत अधिक पाई गई इसी आधार पर 3.01 करोड़ रुपये की संपत्तियों को "अपराध से अर्जित आय" मानते हुए कुर्क किया गया है फिलहाल मामला जांच के चरण में है और अंतिम निर्णय अदालत एवं संबंधित प्राधिकरणों द्वारा लिया जाएगा चूँकि यह मामला किसी बैंक घोटाले या ऋण धोखाधड़ी का नहीं बल्कि एक वरिष्ठ एसबीआई अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने और उसके संभावित मनी लॉन्ड्रिंग पहलू से जुड़ा मामला है जिसमें ईडी ने 3.01 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर जांच को आगे बढ़ाया है।