CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWS

शिवपुरी, शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले में लगातार हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश पर करैरा पुलिस को  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाथरस में एक बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ अज्ञात लोग कट्टे से फायर करके बुलेरो गाड़ी से करैरा तरफ भाग गए हैं  सूचना पर पुलिस को उक्त बुलेरो गाड़ी ग्राम जुझाई तरफ आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर  पाँचो लोगो को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो गाड़ी चालक मनोज लोधी ने बताया कि संकेत जाटव ने ग्राम हाथरस से कट्टे से फायर किया था और कट्टा व तीन जिन्दा राउण्ड व दो चले हुये खाली खोखे बुलेरो की गाडी की आगे की डिग्गी मे रखा होना बताया पुलिस ने एक 315 बोर का देशी कट्टा व 315 बोर के तीन जिन्दा राउण्ड व दो खाली चले हुये खोखे एवं एक बुलेरो कार को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से कट्टे के सप्लायरों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।