कटनी में नवरात्रि के दौरान महिला सुरक्षा के लिए स्कूटी पेट्रोलिंग पार्टी गरबा पंडालों पर होगी विशेष निगरानी
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने महिला स्कूटी पेट्रोलिंग पार्टी को थाना कोतवाली से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन द्वारा रात्रि को मातृशक्ति को समर्पित नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते महिला स्कूटी पेट्रोलिंग पार्टी को थाना कोतवाली से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, नवरात्रि पर्व के दौरान नगर के समस्त गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना होगी महिला स्कूटी पेट्रोलिंग पार्टी के महिला अधिकारी कर्मचारी के जिम्मे।
पूरे प्रदेश में रामनवमी एवं दुर्गा उत्सव पर्व के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा सुनिश्चित कराने हेतु गरबा स्थलों, दुर्गा जी के पंडालों महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु महिला स्कूटी पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने रात्रि में कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा महिला स्कूटी पेट्रोलिंग पार्टी को थाना कोतवाली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महिला स्कूटी पेट्रोलिंग पार्टी का उद्देश्य नगर में समस्त गरबा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। उक्त आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन समेत नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा एवम रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा, महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर एवम महिला स्कूटी पेट्रोलिंग पार्टी की महिला अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रही। महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाएं एवं बहनें रामनवमी एवं दुर्गा उत्सव पर्व के दौरान अपने आपको सुरक्षित महसूस करें, कटनी पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।