विद्युत निगम की चेकिंग के दौरान 15 लोग विद्युत चोरी करते पकड़े गए
25 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर (सरसावा), विद्युत निगम ने नवादा रायपुर फीडर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए बिजली चोरी करने वालों और बकायादारों आदि के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओ सुंदर पाल के नेतृत्व में विद्युत निगम के अधिकारियों कर्मचारियों तथा पुलिस ने नवादा रायपुर बिजली घर क्षेत्र में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फीडर के समसपुर तथा कुंडा गांव में 195 घरों में जांच की गई। एसडीओ सुंदर पाल ने बताया कि 15 लोग विद्युत चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए। जिनके विरुद्ध सरसावा थाने में विद्युत चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही बकायादारों के 25 कनेक्शन भी काटे गए हैं। एक लाख रुपए से अधिक के 35 बड़े बकायादारों के मीटर और केबल खंबे से उतार लिए गए है। चेकिंग के दौरान चार मीटर खराब मिले, जिनको साथ-साथ बदलवाया गया है
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड