डंपर ने कार में मारी टक्कर
हादसे में शाकंभरी देवी से लौट रहे आधा दर्जन श्रद्धालु हुए घायल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर (छुटमलपुर), शाकंभरी देवी से माता के दर्शन कर लौट रहे वैदिक शिव सत्संग मंदिर समिति के अध्यक्ष और व्यापारी मनोज बंसल की एक्सयूवी 700 को फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार सवार सभी छह लोगों को केवल मामूली चोटें ही आई। कस्बे के देहरादून रोड निवासी मनोज बंसल, उनकी पत्नी मीनाक्षी बंसल, भाभी शिखा बंसल, बेटी सिया बंसल, बेटा शिवम बंसल और बुआ सुनीता सिंघल कार से माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। फतेहपुर थाना क्षेत्र में मुजफ्फराबाद के पास मलायन गांव के गेट के सामने तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार सभी लोग चोटिल हो गए। डंपर भी सड़क किनारे एक तरफ खाई में उतर गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। दूसरी कार में आ रहे परिजनों ने राहगीरों की मदद से किसी तरह कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और देहरादून अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड