CURATED BY – PIYUSH AGRWAL | CITYCHIEFNEWS

खरगोन | भीकनगांव, मध्यप्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार स्कूल चले अभियान के चलते   स्कूली छात्र छात्राओं के आने वाले भविष्य को लेकर  सरकारी स्कूलो में मोटिवेट करने का कार्यक्रम किया जा रहा है जहा गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक झूमा सोलंकी शिक्षिका बनकर मंडी रोड स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओ को भविष्य से भेट कार्यक्रम के दौरान जीवन में छात्राओ को अपने  लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मोटिवेट किया विधायक ने सभी छात्राओ को बताया की मेने भी अपने जीवन में लक्ष्य के साथ विधायक पद पर बनी हु ऐसे ही सभी छात्राए आगे बड़ने के लिए अपना एक ही लक्ष्य निर्धारित करे विधायक झूमा सोलंकी ने मोटिवेट के दौरान छात्राओ सवाल  किए की आने वाले भविष्य कोन कोन क्या बनना चाहता है तो छात्राओ ने अपने जवाब में कलेक्टर शिक्षक बनने का जवाब दिया  विधायक ने कहा की मेने भी 9 साल शिक्षा भीकनगांव में ही हासिल की है कार्यक्रम समापन के दौरान जब मीडिया कर्मियों ने विधायक झूमा सोलंकी से  केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर  के वायरल स्लोगन के बारे में सवाल किया तो विधायक झूमा सोलंकी ने कहां की शिक्षा जनप्रतिंनिधियो के लिए भी आवश्यक है  जो हर समाज को आगे बड़ाने में अहम भूमिका होती है उन्होंने भी शिक्षा हासिल कर डिग्री हासिल करनी  चाहिए। कार्यक्रम के दौरान   महेश वर्मा, अमित जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, बीईओ राजेश तिवारी, बीआर सी हिरवे सर सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।