CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

बालाघाट, बिरसा जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झामूल में नल जल योजना अन्तर्गत लगने वाला नल आज तक एक भी घरों में नहीं लगा है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है वहीं अधिनस्थ कर्मचारियों ने चालाकी से अपने अधिकारियों को जानकारी देने के लिए 95 प्रतिशत काम को पूर्ण बताया है, जो कि धरातल पर काम शुन्य है उक्त लापरवाही के आरोप ग्राम सरपंच गौतरिया मरावी ने पीएचई विभाग व ठेकेदार पर लगाया है तथा ऐसे लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही कि मांग जिला प्रशासन से भी कि गई है।

वहीं सरपंच ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य को प्रारंभ करने हेतु ठेकेदार व संबंधित कर्मचारी हमारे पंचायत में आये हुए थे तथा अवगत कराये थे कि शासन कि योजना अंतर्गत आपके पंचायत में नल जल योजना अन्तर्गत हर घर में नल लगाया जायेगा जिसके लिए ठेकेदार ने जमीन के अंदर पाइपलाइन बिछाई है लेकिन आज तक एक भी घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है।

वहीं हम आपको अवगत करा देवें कि इस योजना को लेकर बहुत प्रचार प्रसार किया गया था कि "हर घर जल और हर घर नल" जबकि इस योजना को लेकर करोड़ों कि राशि भी स्वीकृत हुई थी लेकिन अधिकतर इस योजना पर कमीशन व भ्रष्टाचार तथा काम पर लापरवाही के ही आरोप लग रहे हैं।

पंचनामा कार्यवाही कर कर्मचारियों द्वारा किया गया गुमराह

ज्ञात हो कि उक्त कार्य को प्रगतिरत बताने व ग्रामीणों को विश्वास में लेने के लिए कर्मचारियों ने 27 जून दिन गुरुवार 2024 को पंचायत में आकर पंचनामा बनाये थे तब मौके पर सरपंच, ग्राम रोजगार सहायक व सहायक यंत्री, उपयंत्री, ठेकेदार सुपर वाईजर आदि लोगों कि उपस्थिति में उक्त कार्य का विवरण दिया गया है, और उसमें साफ साफ लिखा गया है कि 95 प्रतिशत काम हो चुका है केवराटोला के 25 घरों के लिए अतिरिक्त नलकूप एवं बिजली का कार्य किया जाना है जो प्रगतिरत है बनियाटोला में पानी नहीं मिल रहा है सुधार कार्य कर काम चालू किया जाना है सिलाटीटोला में नई पाईप लाईन को पुरानी पाईप लाईन से जोड़कर परीक्षण किया जाना है सहित अन्य और भी बातें इस पंचनामा में उल्लेख किया गया है तथा एक सप्ताह के भीतर काम चालू कर दिया जाएगा, लेकिन एक माह से अधिक समय बित गया लेकिन अभी तक ठेकेदार, कर्मचारी व अधिकारीयों का अता पता नहीं है ना ही अभी तक किसी के घर में नल लगा है और संबंधित अधिकारीयों को गुमराह किया जा रहा है कि इस पंचायत में 95 प्रतिशत काम हो चुका है।इस तरह से भी कर्मचारियों के द्वारा गुमराह किया जाता है सरपंच ने ऐसे लापरवाह ठेकेदार व कर्मचारियों पर कार्यवाही कि मांग कि है। तथा ग्राम सरपंच ने जिलाधीश महोदय से मिडिया के माध्यम से मांग कि उक्त कार्य को यथाशीघ्र ही प्रारम्भ करवाया जाये तथा ऐसे लापरवाह ठेकेदार कर्मचारी व अधिकारीयों पर कार्यवाही कि मांग कि है।
वहीं अब देखना यह है कि खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदार अधिकारी कब हरकत में आता है तथा कब तक गांव में हर घर नल योजना का लाभ मिलता है या फिर आगे भी ऐसी ही लापरवाही चलती है।