Madhya Pradesh
गृहक्लेश के चलते एक युवक ने फन्दे पर लटककर दी अपनी जान
पुलिस जाँच-पड़ताल में जुटी
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर (सरसावा), सहारनपुर जनपद के कस्बा व थाना सरसावा क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते एक युवक ने फन्दे पर लटककर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के कस्बा व थाना सरसावा क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते अम्बाला रोड़ स्थित वीर सेवा मन्दिर निवासी दीपक जैन (45 वर्ष) पुत्र सुनील जैन ने फन्दे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुनील जैन का शव आज सुबह कमरे में छत से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मतृक का अपनी पत्नी से विवाद के चलते मुकदमा चल रहा था और उसकी पत्नी बच्चों सहित मायके में अकेली रह रही थी। सूचना के बाद पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में लगी थी।