CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र दुर्गा चौक निवासी एक नाबालिक युवक को एक शराबी व्यक्ति ने धारदार कटर से गले में हमला कर घायल कर मौके से फरार हो गया जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। शराबी व्यक्ति घायल बच्चे से पैसे की मांग कर रहा था और पैसे न देने पर उसने वारदात को अंजाम दिया।

घायल बच्चा आर्यन गिरी गोस्वामी ने बताया की वह अपने घर से कुछ दूर पहुंचा ही था की दुर्गा चौक इलाके में रहने वाले महेंद्र सिंह शराब के नशे में उसके पास पहुंचा और जबरन पैसे की मांग करने लगा और पैसे न देने पर उसने आर्यन गिरी के गले में धार दार कटर से गले में हमला कर मौके से फरार हो गया जिसकी सूचना मिलते ही एनकेजे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहा बच्चे का इलाज जारी है। वही फरार हुए शराबी व्यक्ति महेंद्र की तलाश में जुट गई है।