CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी की अध्यक्षता में हिंडोरिया विकासखंड दमोह में चौपाल प्राकृतिक खेती के नाम एवं मिनीकिट बीज वितरण कार्यक्रम का विशाल शिविर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री लोधी ने कहा स्वास्थ्य, पयार्वरण एवं मृदा उर्वरता को बनाए रखने के लिए किसान बंधु प्राकृतिक खेती करें। उन्होंने कहा देसी गाय के गोवर और गौमूत्र से जीवामृत एवं घन जीवामृत तैयार कर एक देसी गाय से 30 एकड़ तक प्राकृतिक खेती की जाति की जा सकती है जिसमें उत्पादन में कोई प्रभाव नहीं पड़ता, लागत भी काम आती है, उत्पादन उच्च गुणवत्ता के होते हैं तथा पोषण से भरपूर होते हैं जिससे हमारा स्वास्थ्य मृदा का स्वास्थ्य एवं पर्यावरण का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता हैं। उन्होंने कहा मिनीकिट का वितरण हो रहा है, वह उन्नत किस्म का बीज है जिसका उपयोग किसान बंधु परंपरागत बीज को बदलने के लिए उपयोग किया जाए। साथ ही सांसद श्री लोधी ने ड्रोन के उपयोग के बारे में कृषकों को जानकारी दी।
 कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि जेएल प्रजापति ने बताया कृषक बंधु डीएपी के स्थान पर डीएपी के विकल्प नैनो डीएपी एन.पी.के.20-20-0-13, 12:32:16,16:16:16 आदि उर्वरकों का उपयोग कर सकते हैं। डीएपी का उपयोग बीज उपचार के लिए रूप में 5 एमएल नैनो डीएपी 1 किलो बीज की दर से इस प्रकार एक बोतल नैनो डीएपी 100 किलो बीज के उपचार के लिए पर्याप्त होती है तथा और अधिक अच्छे रिजल्ट के लिए खड़ी फसल में 35 दिन बाद एक बोतल प्रति एकड़ के दर से 5 एमएल प्रति लीटर पानी के मन से छिड़काव करने से परंपरागत दानेदार डीएपी का उपयोग किए बिना अच्छी फसल की पैदावार की जा सकती हैं। उन्होंने कहा मृदा नमूना कब लेना चाहिए और कैसे लेना चाहिए तथा मृदा परीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार अहिरवार ने कृषकों को समसामयिक विषयों पर जानकारी दी। कृषकों के कृषि से संबंधित प्रश्नों के जबाब दिए तथा ड्रोन के माध्यम से कीटनाशकों खरपतवार नाशकों एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 1000 से अधिक कृषकों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए गए।