CURATED BY – ADITYA DIWVEDI | CITYCHIEFNEWS

भिण्ड..भाजपा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार अघोषित तानाशाह की तरह देश और  प्रदेश में कार्य कर रही है इस सरकार में न नोजवानो का भविष्य सुरक्षित बचा है,और न बच्चियों, महिलाओ का ,एक तरफ लगातार आदिवासियों पर  अन्याय अत्याचार किया जा रहा है,तो दूसरी तरफ बच्चियों और महिलाओं पर बलात्कार और छेड़खानी की घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।तो दूसरी तरफ रिमोट कंट्रोल से चलने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई वाली भाजपा सरकार और उसकी पार्टी भ्रष्टाचारियों, बलात्कारियों गुंडों माफियाओं को भाजपा की सदस्या की खुली छूट देकर उन्हें अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाने में अपना गौरव मान रही है।
श्री भारद्वाज ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान है। नौजवान,छात्र,व्यापारी,किसान व महिलाएं भी उत्पीडऩ के विरुद्ध न्याय के लिए त्राहि त्राहि कर रहे है व यह सरकार किसी भी वर्ग के लिये हितकारी नही है। इसलिए आम जनता भाजपा के मिस्ड कॉल वाली सदस्यता से दूरी बनाकर जनता से किए मिस्डकाल वाले वादों को याद दिलाए।