एक्सपायरी खाद्य सामग्री विक्रय मामले में डीएम ने तत्काल कराई विधिक कार्यवाही
जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए निर्देश
CURATED BY – Gaurav Singhal | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर दिनेश चंद्र ने अनुपम स्वीट्स द्वारा एक्सपायरी खाद्य सामग्री विक्रय किए जाने संबंधी प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर दिनेश चंद्र के आदेश के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहारनपुर की टीम द्वारा एफएसएस एक्ट 2006 के अंतर्गत सर्वे नमूने एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने के संबंध में विधिक करवाई की गई है। डॉक्टर दिनेश चंद्र ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को निर्देश दिए की पूरे जनपद में सघन अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की वैधता तिथि एवं गुणवत्ता की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अधोमानक एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।