जिले में निर्वाध बिजली को लेकर डीएम - एसपी ने लिया संज्ञान, दिया ईस्कूटी इंजीनियर को निर्देश
पेड़ पौधे की डाली बिजली के तार पर गिरने से बिजली फॉल्ट हो रही--सहायक अभियंता विवेक कुमार
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, शिवहर पिछले दिनों से चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर स्वयं जिला पदाधिकारी पंकज कुमार ,पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने बिजली विभाग के ईस्कूटी इंजीनियर (कार्यपालक अभियंता विद्युत) से संपर्क कर जिले में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर दिशा निर्देश दिया है।
जिला पदाधिकारी पंकज कुमार ने आज दिन में तीन बार बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है तथा निर्देशित किया है कि हर हाल में उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से बिजली उपलब्ध कराए।
बिजली विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया है कि पिपराही फीडर में आधा जगहों पर बिजली उपलब्ध है, शेष जगहों पर बिजली उपलब्ध हो इसके लिए 45 मानव बल के द्बारा काम कराया जा रहा है।
डुमरी फीडर फिलहाल ठीक है, वहां बिजली उपलब्ध है। सहित अन्य फीडरों से बिजली सप्लाई की जा रही है।
सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बतलाया है की बरसात का मौसम है ,बिजली के पोल पर पैड की डाली टूट कर गिर जाने से फाल्ट हो रहा है। बिजली का अधिकतर पोल खेत में है ,बास की डाली, पेड का डाली छोटी सी हवा में भी टूट कर गिर जा रही है फॉल्ट को खोजते -खोजते बिजली कर्मी काफी परेशान हो रहे हैं फिर भी अपने कर्तव्य पर रहकर बिजली फाल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति कर रहे हैं।