लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम एसपी ने की डुमरी कटसरी में बैठक
डीडीसी, एसडीपीओ समेत कई अधिकारी मौजूद
CURATED BY – ANSHU TIWARI | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, डुमरी कटसरी प्रखंड मुख्यालय में जिला पदाधिकारी पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की समीक्षा की है तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर डुमरी कटसरी प्रखंड के मनरेगा भवन में डीएम पंकज कुमार व एसपी अनंत कुमार राय ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की है ।
बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत से लेकर गांव, गाँव से लेकर वार्ड, वार्ड से लेकर घर-घर पहुँचे अधिकारी, मतदाताओं को करे जागरूक, मतदान अवश्य करे, शिवहर लोकसभा क्षेत्र 25 मई को मतदान होना है, सभी लोग 25 मई को सबसे पहले मतदान करेंगे।
मौके पर डीडीसी अतुल कुमार वर्मा, एडीएम कृष्ण मोहन सिंह, एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनिल कुमार, बीडीओ प्रदीप कुमार झा, सीओ मोना कुमारी, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद।