CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर सिपाही भर्ती  परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम पंकज कुमार व एसपी अनंत कुमार राय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अधिकारियों के साथ किया बैठक।
बैठक में बताया गया कि जिला में सिपाही भर्ती की परीक्षा 06 दिन लिया जाएगा, जिला में 07, 11, 18, 21, 25 व 28 अगस्त को लिया जाएगा परीक्षा, जिला में चार परीक्षा केंद्र बनाया गया, कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन है संकल्पित।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर व्यापक व्यवस्था किए जा रहे हैं। लाइव फीड पर्षद मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष को प्राप्त होगा। प्रत्येक कक्ष में जैमर लगाए जाएंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम- 2024 इस परीक्षा के लिए बिहार में 17 लाख 81,720 अभ्यर्थियों ने 21,391 खाली पदों पर योग उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन किया है।
परीक्षा का आयोजन एक पाली दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। 38 जिले के साथ शिवहर जिले में भी 4 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी।
दरअसल सिपाही भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को हुई थी ,लेकिन पेपर लीक हो गया था ,ऐसे में परीक्षा रद्द कर दिया गया था। अब दोबारा परीक्षा हो रही है। परीक्षा के सुचारू एवं कदाचार मुक्त संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को एग्जाम कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
मौके पर डीडीसी अतुल कुमार वर्मा, एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनिल कुमार व अन्य मौजूद।