Uttar Pradesh
डीएम ने शिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था एवं कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के तहत भूतेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
जिलाधिकारी सहारनपुर ने शिवरात्रि पर्व पर भूतेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना भी की
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल द्वारा शिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था एवं कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के तहत भूतेश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर पूर्जा- अर्चना भी की।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। उन्होंने सभी शिवालयों में साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।