डीएम ने मोहर्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजकों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक
अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही करें पूर्ण :- डीएम मनीष बंसल
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आगामी मोहर्रम के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न समुदायों के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में डीएम मनीष बंसल ने कहा की साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखते हुये पर्व को रीति-रिवाज के साथ मनायें। यह क्षेत्र हमेशा से आपसी भाईचारा व गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। सभी धर्म शांति का संदेश देते हैं। अगर कहीं पर कोई समस्या या विवाद है तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते ही समस्या का उचित निस्तारण किया जाएगा। अलम और ताजिया परंपरागत मार्गों पर से ही निकाले जाएं। अलम की ऊंचाई मानक के अनुरूप रहे। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। जुलूस के दौरान किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो, विद्युत विभाग तारों को अलम की ऊँचाई के हिसाब से दुरूस्त कर लें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जुलूस मार्ग पर एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं पर भी गड्ढे और जलभराव की स्थिति न हो। संबंधित सभी अधिकारी समिति के सदस्यों से निरंतर सम्पर्क में रहें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जुलूस मार्गों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा ना डालें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, एसपी देहात सागर जैन, नगर मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, सरफराज खान, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, ब्रित चावला, आमिर खान, बडे इमाम बारगाह के प्रबन्धक डॉ0 सैयद अतहर अब्बास जैदी, चौ0 मुजफ्फर अली सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड