CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

भोपाल, मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ किया। इस मौके पर कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी, पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना द्वारा लगाई गई टैंक, अन्य सैन्य और युद्ध उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आर्मी बैंड द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मुख सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसके अलावा, मध्य प्रदेश राज्य गान का गायन किया गया और प्रदेश के राज्यीय खेल मलखंब का रोमांचक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में कथक नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना की गई, जिससे समारोह का सांस्कृतिक पहलू और भी उज्जवल हो उठा। भोपाल के ईएमई सेंटर के मिलिट्री बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनों से माहौल में उत्साह और जोश का संचार किया।