CURATED BY – ADITYA DWIVEDI | CITYCHIEFNEWS

भिंड, माननीय कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजक प्रदीप दंडोतिया जलारीपुरा और विकास चौधरी, लाल मिश्रा, रामकुमार चौधरी, बल्लू पाल, पार्षद अमन चौधरी, आकाश दंडोतिया, अजय थापक, बनी गुर्जर, राजा गुर्जर सहित मेहगांव के नगरवासियों ने भाग लिया। 2100 घी के दीपक जलाए गए, जिससे पूरा इलाका प्रकाश और उल्लास से भर गया।
इस अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा, दीपावली का त्योहार हमें अच्छाई की जीत और बुराई के पतन की याद दिलाता है।
आयोजक प्रदीप दंडोतिया ने कहा,हमें इस आयोजन के लिए माननीय मंत्री जी का समर्थन मिला, जिससे हमें बहुत प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।