महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में ‘महायुति सरकार’ का गठन कब का हो चुका है. मगर, अभी तक मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया था. हालांकि, अब खबर आई है कि राज्य मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं किस मंत्री के पास कौन-सा मंत्रालय आया है.

किसे-कौन सा विभाग मिला?

देवेंद्र फडणवीस - गृह मंत्रालय, कानून एवं न्यायपालिका मंत्रालय
एकनाथ शिंदे - शहरी विकास एवं आवास और लोक निर्माण विभाग
अजित पवार - वित्त मंत्रालय, योजना और आबकारी विभाग
चंद्रशेखर बावनकुले - राजस्व विभाग
राधाकृष्ण विखे पाटील - जल संसाधन (गोदावरी, कृष्णा घाटी विकास निगम)
हसन मुश्रीफ - चिकित्सा शिक्षा विभाग
चंद्रकांत बच्चू पाटील - उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, संसदीय मामले
गिरीश महाजन- जल संसाधन (विदर्भ, तापी, कोंकण विकास निगम), आपदा प्रबंधन विभाग
गणेश नाइक - वन विभाग
गुलाबराव पाटील - जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग
दादा भुसे - स्कूल शिक्षा विभाग
संजय राठौड़ - मृदा एवं जल संरक्षण
धनंजय मुंडे - खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण
मंगल प्रभात लोढ़ा - कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार
उदय सामंत - उद्योग, मराठी भाषा
जयकुमार रावल - विपणन, प्रोटोकॉल
पकंजा मुंडे - पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पशुपालन
अतुल सावे - ओबीसी कल्याण, डेयरी विकास और नवीकरणीय ऊर्जा
अशोक उइके - जनजातीय विकास
शंभूराज देसाई- पर्यटन, खनन, पूर्व सैनिक कल्याण
आशीष शेलार - सूचना प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक मामले
दत्तात्रेय भरणे - खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ
अदिति तटकरे - महिला एवं बाल विकास विभाग
शिवेंद्रसिंह भोसले - सार्वजनिक कार्य (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर)

फडणवीस और अजित पवार के खाते में आए ये मंत्रालय
जानकारी के अनुसार, सीएम देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग, ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा को छोड़कर), कानून और न्याय, सामान्य प्रशासन विभाग, सूचना और जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली. वहीं, एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खाते में वित्त और योजना के साथ-साथ स्टेट एक्साइज डिपार्टमेंट का मंत्रालय आया है.

शिंदे को सौंपी गई इन विभागों की जिम्मेदारी
बात की जाए शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की तो उन्हें शहरी विकास, आवास, सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम) विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

हाल ही में हुआ था फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार
बता दें कि महाराष्ट्र में फडणवीस की सरकार बनने के बाद 15 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. इस दौरान, 39 कैबिनेट मंत्री ने शपथ दिलाई गई थी. इसमें 33 कैबिनेट मंत्री और 6 को राज्य मंत्री बनाया गया था. कैबिनेट का विस्तार हो गया था, लेकिन विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया. हालांकि, शनिवार देर रात विभागों का बंटवारा कर दिया गया.

5 दिसंबर को हुआ था शपथ ग्रहण
मालूम हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) में 288 सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल कर महायुति की सरकार बनी है. सीएम फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने 5 दिसंबर को शपथ ली थी, फिर 15 दिसंबर को शीतकालीन सत्र से पहले 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी.