CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। 16 से 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता अब पार्टी के सक्रिय सदस्य बन सकेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने बताया कि रविवार को दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इस अभियान के जिला संयोजक बहादुरसिंह मुकाती मौजूद थे, जिन्होने कार्यशाला में बताया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक पद्धति पर कार्य करने वाली राजनीतिक पार्टी है और लोकतांत्रिक तरीके से ही यहां संगठनत्मक प्रक्रिया पूरी होती है। भाजपा के सदस्यता अभियान के पूरे होने के बाद 16 अक्टूबर से पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद बूथ समिति के चुनाव होंगे और इसके बाद आगे की प्रक्रिया चलेगी। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 100 सदस्य बनाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के सक्रिय सदस्य बन सकेंगे। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्राथमिक सदस्यता के अभी दो दिन और शेष बचे हैं जिन कार्यकर्ताओं के 100 सदस्य पूरे नहीं हुए हैं, वह इन दो दिनों में अपने सदस्य पूरे कर लेंवे ताकि वे सक्रिय सदस्य बन सकेंगे। शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में बहुत बड़ा कार्य किया, जिसमें मोबाईल के माध्यम से सदस्य बनाना और उनकी इंट्री करना है। सदस्यता अभियान में शाजापुर का नाम भी प्रदेश में अच्छे स्थान पर है, यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत है। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया भी मंचासीन थे। संचालन दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार संतोष बराड़ा ने माना। इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।