CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

शिवहर, शिवहर अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता को प्रेषित पत्र में निजी कारणों का हवाला देते हुए बताया कि मैं जिस उद्देश्य से संगठन से जुड़ा था निजी कार्यों में व्यस्तता की वजह से उस सोच और उद्देश्य पर खड़ा नहीं उतर पा रहा हूं ऐसे में पद पर बने रहने का मैं औचित्य नहीं समझता।
श्री गुप्ता ने बताया कि मैंने सिर्फ पद से इस्तीफा दिया है महासभा के प्रति मेरी पूरी निष्ठा रहेगी‌। मुझसे जहां तक बन सकेगा मैं सहयोग के लिए समर्पित रहूंगा।