अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा। मीडिया संगठन मध्य प्रदेश, भोपाल प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी जी के आदेश पर  जिला इकाई छिंदवाड़ा,  एवं अमरवाड़ा थाना पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में थाना परिसर में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिस एवं प्रेस प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया संगठन मध्य प्रदेश, जिला छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष एवं सच की आँखें समाचार पत्र के संपादक मनेश साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल पुलिस या प्रशासन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का अभियान है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा पुलिस, प्रेस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से ही ऐसे जनहितकारी अभियान सफल हो सकते हैं।

इस अवसर पर संभागीय मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सोनी, जिला मीडिया प्रभारी संतोष नागेश, छिंदवाड़ा नगर अध्यक्ष अनिल राठौर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश चंद्रवंशी, सोशल मीडिया प्रभारी मारुति लाल विश्वकर्मा, अमरवाड़ा तहसील अध्यक्ष सागर श्रीवास्तव, अमरवाड़ा मीडिया प्रभारी मोहित साहू, ओमप्रकाश मिश्रा, तरुण शुक्ला, अमरवाड़ा थाना पुलिस, लोकहित जनकल्याण समिति के पदाधिकारी, पत्रकारगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जनजागरूकता फैलाना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।