जिला पंचायत दमोह ने विभिन्न योजनाओं में विशेष उपलब्धि के साथ 05 अंकों में से 4.25 औसत अंक (A') अर्जित कर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया
अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा को प्रशंसा पत्र जारी करते हुये शुभकामनाएं दी
CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAl | CITYCHIEFNEWS
दमोह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की ग्रेडिंग व्यवस्था में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्पित वर्मा द्वारा जिले में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष रूचि प्रदर्शित करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने प्रशंसा करते हुये बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
प्रशंसा पत्र में कहा गया है श्री वर्मा के कुशल नेतृत्व में जिला पंचायत दमोह ने 31 मार्च 2024 की स्थिति में विभिन्न योजनाओं में विशेष उपलब्धि के साथ 05 अंकों में से 4.25 औसत अंक (A') अर्जित कर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है, जो सराहनीय है।
उन्होंने प्रेषित पत्र में कहा हैं मैं विभाग की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आपके उज्जवल भविष्य का आकांक्षी हूं तथा आशा करता हूं कि भविष्य में भी आप इसी परिश्रम एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति करते रहेंगे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड