धार, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जिला बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पितृ पुरुष के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। 

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि भाजपा का एक अंग भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा है । इस चुनाव के विजय संकल्प अभियान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक काम में जुड़ जाए। प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं । आप सभी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता बढ़चर कर दें और अधिक से अधिक सदस्य बनाएं हमारी पार्टी पूरे 5 वर्ष जनता के बीच में रहती हैं विपक्षी पार्टी तो सिर्फ चुनाव के समय दिखती हैं ।
स्वागत भाषण में मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश राठौर ने बताया कि मोर्चे के लिए आगामी कार्यक्रमों  में भाजपा सदस्यता अभियान मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान करना।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ व जयराम गवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़, मोर्चे के जिला अध्यक्ष निलेश राठोर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, मोर्चा नगर अध्यक्ष महेश बोडाने मुन्नालाल राठौर सहित मोर्चा जिला पदाधिकारी, मोर्चे के सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अनिल गेहलोद व आभार कन्हैयालाल गुर्जर ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।