जल गंगा सवर्धन अभियान में जिला मैहर को मिला मध्य प्रदेश में तीसरा एवं नगर पालिका मे प्रथम स्थान
आल्हा तालाब देवी जी धाम मे किया गया सफाई अभियान
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, मध्य प्रदेश शाशन के निर्देशानुसार जल गंगा सवर्धन अभियान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 16 जून तक निरंतर चालायमान रहा। उसी की कड़ी मे आल्हा तालाब देवी जी धाम मैहर में सफाई अभियान चलाया गया। ज्ञात हो इस अभियान में प्रमुख रूप से मैहर के लोकप्रिय विधायक श्री कांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति गीता संतोष सोनी, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एस डी एम विकास सिंह, मैहर सी एम ओ लाल जी ताम्रकार, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी के मार्गदर्शन के साथ प्रमुख एन जी ओ संस्थान, समाजसेवियो, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी रावेंद्र पटेल, इंद्रजीत मैनी, नगर पालिका से मैहर सी एम ओ लाल जी ताम्रकार, दयाराम शुक्ला, राहुल पटेल, आकाश अग्रवाल, अशरफ अली, मनोज प्रजापति,रोहिणी तिवारी, दिनेश तिवारी, रवि शंकर गर्ग, संजय मिश्रा, राजेंद्र बर्मन, कृष्ण सिंह बघेल,शाहिद बेग, राकेश कुशवाहा,सफाई कर्मचारी, एन जी ओ से जगन सिंह, मनोज शुक्ला, रवींद्र सिंह , गोवर्धन गुप्ता,अजय मिश्रा, दीप्ति सिंह, पुनीत मैनी, भानू प्रताप सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, धीरज त्रिपाठी, सज्जन सिंह, मानविक मिश्रा, राजेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, अनिकेत पाल, आदि सफाई कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। सफाई अभियान आल्हा तालाब देवी जी धाम मे किया गया। जल गंगा सवर्धन सफाई स्वछता अभियान में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 264 नगर पंचायत, तीसरा स्थान एवम 99 नगर पालिका मे प्रथम स्थान अर्जित होना अपने आप मे गौरांवित करने वाला पल है। ज्ञात हो जल गंगा सवर्धन अभियान मे इंदौर को प्रथम, सागर को दूसरा एवम मैहर को तीसरा एवम नगर पालिका मे प्रथम स्थान प्राप्त होना अपने आप मे सम्पूर्ण मैहर वासियों के लिए खुशी का पल है। इस अभियान में जुड़े हुए मैहर विधायक, मैहर नगर पालिका अध्यक्ष, मैहर कलेक्टर, मैहर सी एम ओ के साथ सभी सम्बन्धित अधिकारी , शारदा प्रबन्धक समिति एवम सभी एन जी ओ सहयोग कर्ता बधाई के पात्र है। सभी के एक जुटता सेवार्थः रूपी सहयोग के साथ जो कार्य किया गया है उसी का प्रतिफल है कि मैहर जिला इस अभियान मे स्थान अर्जित कर मैहर की धरा का नाम अलंकृत किया है। मेरी कलम मैहर की जनता जनार्दन की ओर से सभी को सादर बधाई एवम शुभकामनाएं प्रदान करती है। इस जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आल्हा तालाब मैहर में तालाब की सफाई स्वैक्षिक संगठन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक जगन सिंह जी के नेतृत्व में सेवा वाहिनी से मनोज शुक्ला आरुणेय जनहित सेवा संस्थान से राजेंद्र सिंह नवदीप समृद्धि जन कल्याण समिति से दीप्ति सिंह शुभि जनकल्याण संस्थान से राजकुमार विश्वकर्मा कृष्ण विकास एवं प्रकृति प्रबंधन संस्थान अजय मिश्रा योगा ट्रेंनिंग अनिकेत पाल जनहित विकास परिषद से भानु प्रताप सिंह भदौरिया वत्सल राइजिंग यूथ फाउंडेशन से पुनीत मैनी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 16 जून तक लगातार अभियान में श्रमदान किये।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड