जिलाधिकारी ने की सिंधली नदी को पुनर्जीवित करने की समीक्षा
नदियों के पुनरूद्धार जैसे कार्यों में न बरती जाए लापरवाही :- जिलाधिकारी मनीष बंसल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में तहसील नकुड में सिंधली या खोखरी नदी के पुनरुद्धार के कार्य की समीक्षा की गई। डीएम मनीष बंसल ने सख्त निर्देश दिए कि अभिलेखों के अनुसार हुए चिन्हांकन में खुदाई कार्य में तेजी लाई जाए। जिस स्थान पर चिन्हांकन लम्बित है उसे शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जनपद में नदियों को जीवित करने हेतु उनके जीर्णाेद्धार की दिशा में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए अभिलेखों के अनुसार यथाशीघ्र चिन्हांकन कराना सुनिश्चित करें। कम गहराई एवं चौडाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि अभिलेखों के अनुसार खुदाई के कार्य में लापरवाही न बरती जाए। उन्होने लेखपालों एवं टेक्निकल असिसटेन्ट को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य समय से पूर्ण नहीं होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सिंचाई विभाग को मौके पर जाकर निरंतर कार्य के पर्यवेक्षण करते हुए फीडबैक देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उपजिलाधिकारी नकुड़ श्रीमती संगीता राघव, पीडी डीआरडीए प्रणय कृष्ण, डीसी एनआरएलएम इन्द्रपाल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी गंगोह अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड