CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी  मनीष बंसल द्वारा नगर पालिका गंगोह और नगर पंचायत नानौता के कूड़ा प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों जगह एमआरएफ केंद्र असंतोषजनक रूप से चलते पाए गए। एमआरएफ केंद्र में कूड़े का पृथक्कीकरण नहीं हो रहा था तथा सीसीटीवी कैमरे भी सुचारू रूप से संचालित नहीं पाए गए। 
गंगोह कूड़ा निस्तारण प्लांट का कार्य अच्छा पाया गया परंतु सीसीटीवी कैमरों को निरंतर चालू रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अन्य नगर पालिकाओं में भी इस प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नानौता के अधिशासी अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में कूड़ा प्रबंधन को सुधारना सुनिश्चित करें। उन्होंने नानौता में बने प्लांट को जल्दी शुरू नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।