CURATED BY – Gaurav Singhal | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (देवबंद), मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में चल रहे ई-खसरा पड़ताल के कार्य की प्रगति जानने के लिए जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने तहसील देवबंद के ग्राम मेरी मोहनपुर का औचक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी सहारनपुर डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि पड़ताल को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए ई-खसरा की प्रक्रिया को अपनाया गया है। इससे आपदा के समय में मुआवजा देने में आसानी होगी एवं कृषि से संबंधित आंकड़ों के शुद्धिकरण में भी सहायता मिलेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उपजिलाधिकारी देवबन्द  अंकुर वर्मा सहित लेखपाल उपस्थित रहे।