CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, गायत्री शक्तिपीठ दमोह में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्टी एवं समन्वय समितियां के सदस्यों के मध्य उक्त विचार प्रकट करते हुए मध्य प्रदेश जोन के सह समन्वयक कृष्णा शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा की गुरुदेव ने स्वयं अपने श्री मुख से कार्यकर्ताओं से कहा था कि आप मेरे अंग अवयव हैं और आप सब लोग गुरुदेव के वसीयत की उत्तराधिकारी भी है। आपने उनकी आज्ञा मानकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जन जागरण किया है और इसके लिए उन्होंने आपको यह पीला केसरिया बाना पहनाया है , जिसकी ओर आज आज सारी मानवता निहार रही है। मनुष्य में देवत्व का उदय हो और धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो इतने विशाल उद्देश्य को लेकर गायत्री परिवार के कार्य कर्ता सारी दुनिया में अच्छाइयों का प्रचार प्रसार ईश्वर आराधना मानकर कर रहे हैं ।  अतः स्वाभाविक है कि जब मानवता के सामने ऐसा विकट समय आ गया हो तब सभी मनुष्य गायत्री परिवार की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं और हमें इस बात को प्रमाणित करना है कि हम बिना किसी भेदभाव के मानवता के ऊपर मंडरा रहे भीषण संकट को दूर कर सकते हैं इस कार्यक्रम में जिले भर से और और सभी तहसीलों से सैकड़ो की संख्या में भाई बहन उपस्थित थे सागर जॉन के शहर समन्वयक दिनेश दुबे ने भी पूरे संभाग भर में चल रही रचनात्मक गतिविधियों के बारे में सभी को बतलाया।  इस गोष्ठी मै  सातों तहसील के जिला समन्वयक जिला संयोजक तहसील समन्वयक उपस्थित रहे । इसमें दमोह से जिला संयोजक  बी पी गर्ग, पंकज हर्ष श्रीवास्तव व्यवस्थापक, गायत्री शक्तिपीठ दमोह वासुदेव पटेल, भूपेंद्र तिवारी,हटा तहसील से  जयप्रकाश नेमा तेंदूखेड़ा से रामकुमार राय पटेरा से  वीरेंद्र दुबे पथरिया से  राजेंद्र श्रीवास्तव ,एल पी तिवारी जबेरा से  सुमन उपाध्याय बटियागढ़ से  गोविंद पटेल, आई पी चौरसिया सहित अनेक भाई बहिनो की उपस्थिति रही। जिला समन्वयक बी पी गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन भी किया । सामूहिक भोज के उपरांत शांति पाठ के साथ जिला स्तरीय बैठक का समापन हुआ।