जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपद के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान शपथ लेकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की
दिनेश चंद्र बोले लोग देश हित में अपना योगदान देने के साथ-साथ अपने अधिकार और जिम्मेदारी को निभाएं
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए शपथ लेकर अधिक से अधिक मतदान करें और देश हित में अपना योगदान देने के साथ अपने अधिकार और जिम्मेदारी को निभाएं। शपथ ले कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनायें रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।