CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत अधिकारियों द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा हैं। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदकपुर, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंडोरिया एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंडोरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सत्र के प्रारंभ में विद्यालय संचालन के संदर्भ में दिये गये निर्देशों के तहत सभी प्राचार्यों के द्वारा पालन करना अनिवार्य है। शिक्षक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अभिभावकों तक संदेश भेजें कि विद्यालयों में पढ़ाई प्रारंभ हो गई हैं।
उन्होंने कहा सभी विद्यार्थी नियमित विद्यालय आएं, मैसेज के साथ-साथ शिक्षक फोन के माध्यम से भी अभिभावकों से निरंतर बात करें। जिला शिक्षा अधिकारी नेमा ने कम उपस्थिति के कारण प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदकपुर एवं शासकीय बालक हिंडोरिया के प्राचार्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया हैं।