CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डा. विपिन ताड़ा, पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में अपराधो की रोकथाम हेतु अपराधियों पर बड़े स्तर पर जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने स्वयं अपनी पुलिस टीम के उपनिरीक्षक जसबीर सिंह, देवेन्द्र सिंह एवं अन्य पुलिस दल के साथ अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई के साथ पालन करते हुए यूपी गुंडा एक्ट-3 के तहत छह माह के लिए जिला बदर किए गए अभियुक्त आदित्य पुत्र प्रमोद तथा अभिषेक पुत्र प्रदीप दोनों ही निवासी ग्राम मुंडीखेडी थाना रामपुर मनिहारान के घर पहुंचकर सबसे पहले तो नोटिस चस्पा किया,उसके बाद ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी कर सख्त हिदायत दी गई,कि यदि कोई भी शख्स इन जिला बदर अपराधियो को पनाह देगा,तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी।  इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने सभी ग्राम वासियों को भी सख्त हिदायत दी,कि कोई भी जिला बदर दोनो अभियुक्तो को पनाह ना दे,यदि कोई भी ग्रामवासी इन दोनों अभियुक्तों को शरण देते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।