Uttar Pradesh
आपराधिक मामलों में लिप्त चल रहे एक अपराधी पर की गई जिला बदर की कार्रवाई
गांव में कराई गई मुनादी
CURATED BY – Gaurav Singhal | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व के आदेश पर कोतवाली प्रभारी नोवेन्द्र सिंह सिरोही के नेतृत्व में विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त चल रहे गंगोह के गांव तातारपुर कलां निवासी सौरभ उर्फ जोनी पुत्र विक्रम सिंह के विरुद्ध पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित के घर पर नोटिस चस्पा कर मुनादी और लाउडस्पीकर द्वारा गांव में सूचना प्रसारित कराई कि यदि उक्त व्यक्ति गांव में दिखाई दे तो ग्रामवासी इसकी सूचना पुलिस को देने का काम करे।