कटनी जिले के बड़वारा में रेत कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद
पुरे क्षेत्र में पुलिस बल की हुई तैनाती
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसाडी में मामूली विवाद को लेकर रेत कम्पनी और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद के चलते पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बसाडी में एक समोसा की दुकान पर महिला और रेत कम्पनी के गुर्गों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया।
पीड़ित महिला के बयान के आधार पर महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक में सवार कटनी की ओर आ रही थी तभी बसाडी ग्राम में पहुंचते ही समोसे खाने का निर्णय किया लेकिन अचन कुछ तेल के गुर्गे उनसे बात विवाद किया और महिला के पेट में ताल मार हंगामा करना शुरू कर दिया जिस पर ग्रामणी आकृषित हो गए और चक्का जाम कर दिया। ओर रेत कंपनी की एक बुलेरो को आग के हवाले भी क्या गया है। इस पूरे घटना क्रम की कटनी पुलिस को सूचना मिलते ही बड़वारा थाने के पुलिस बल सहित पुलिस अधिकारी पहुंच गए और मामले को शांत करते हुए महिला के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच पर जुट है वही कटनी एस पी अभिजीत रंजन ने बताया कि मौके पर ग्रामीणों ने रेत कंपनी के बुलेरो को आग के हवाले कर दिया है। वही दोनों पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है वही पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है वही पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।