Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होगी दिशा वकानी की वापसी
शो में फिर से नजर आएंगी दयाबेन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है. ये शो 15 साल से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. सीरियल 2008 में ऑन एयर हुआ था. बस तभी से शो को फैंस खूब पसंद करते हैं. स्टोरीलाइन से लेकर एक स्टारकास्ट तक हर एक चीज को परफेक्टली दिखाया जाता रहा है.
हालांकि, शो कई बार विवादों में भी घिरा नजर आया. शो के कई एक्टर्स ने छोड़कर चले गए और कुछ ने तो सीरियल के मेकर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए. शो में कई एक्टर्स के रिप्लेसमेंट भी आ चुके हैं. हालांकि, दयाबेन के कैरेक्टर के लिए अभी तक किसी नए एक्टर को नहीं लाया गया है. बता दें कि शो में दिशा वकानी दयाबेन के रोल में नजर आ रही थीं.
दरअसल, कुछ सालों पहले दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थी. इसके बाद से वो शो में वापस नहीं आई हैं. उन्हें बस एक बार एक एपिसोड में देखा गया था. फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. बीच में ये खबरें आई थीं कि दिशा वकानी ने शो छोड़ दिया है और मेकर्स उनकी जगह नए चेहरे की तलाश में हैं. हालांकि, अब नई रिपोर्ट्स हैं कि दिशा वकानी शो में वापसी कर सकती हैं.
पिंकविला की खबर के मुताबिक, दिशा वकानी इस साल दिवाली तक शो में वापसी कर सकती हैं. फैंस के लिए काफी खुशी वाली खबर हैं. हालांकि, अभी तक इन खबरों को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.
शो में चल रहा ये ट्रैक
शो के लेटेस्ट प्लॉट की बात करें तो जेठालाल दयाबेन को काफी मिस कर रहा है. वो दया को वापस गोकुलधाम में देखना चाहता है. जेठालाल ने दया की वापसी को लेकर जिद पकड़ ली है. इस पर सुंदर ने अनाउंसमेंट की है कि दया जल्द ही गोकुलधाम में नजर आएंगी.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड