महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में स्कूल के सफाई कर्मचारी ने दो किंडरगार्टन में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न किया. इस घटना के सामने आने के बाद से ही शहर में तनाव बढ़ने के बाद इंटरनेट बैन कर दिया गया था. हालांकि, अब इसे बहाल कर दिया गया है

बच्चियों के साथ हुई दरिदंगी की घटना सामने आने के बाद मंगलवार (20 अगस्त) को मुंबई में जमकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. जिसके कारण मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा करीब 10 घंटें तक बाधित रही.

मेडिकल रिपोर्ट में बच्चियों के साथ हुए रेप की पुष्टि हुई. एफआईआर में बताया गया कि दोनों बच्चियां डरी हुई थीं. इस दौरान बच्चियों ने बताया कि दादा ने उसके कपड़े उतारे थे और प्राइवेट पार्ट को टच किया था.

मामले में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि एक बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को अपनी बच्ची के साथ हुई हैवानियत की कहानी बयां की है. एफआईआर के मुताबिक ये घटना 13 अगस्त की सुबह करीब 9 से 12 बजे के बीच की है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे पहले एक बच्ची के माता-पिता ने 16 अगस्त को इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी. लेकिन, पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज कराने में 12 घंटे का समय ले लिया.

एफआईआर के बाद आरोपी अक्षय शिंदे को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रोम सेक्सुल ऑफेंस कानून और अन्य कई धाराओं के तहत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने कहा कि वह मामले की जांच के लिए बदलापुर में एक टीम भेजेगा.